Mushtaq Khan Death: फिल्म ‘वेलकम’ के एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 15 दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

Mushtaq Khan Death: फिल्म ‘वेलकम’ के एक्टर मुश्ताक खान का निधन, 15 दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

Mushtaq Khan Passed Away: बॉलीवु़ड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी फिल्मों के जाने-माने और अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का निधन हो गया है। उन्होंने 24 सितंबर गुरुवार को आखिरी सांस ली है। 56 साल के अभिनेता के अचानक यूं चले जाने से पूरे बॉलीवुड और उनके लाखों फैंस के बीच मातम छा गया है।

मुश्ताक खान का अस्पताल में चल रहा था इलाज

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में जन्मे मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। सही इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे और एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव भी थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए।

250 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके थे काम

मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म ‘थोड़ी सी बेवफाई’ और ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अपने 40 साल के लंबे करियर में उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

फिल्म ‘वेलकम’ जो साल 2007 आई थी उसमें मजनू भाई के वफादार साथी ‘बल्लू’ का उनका किरदार आज मुश्ताक खान ने ही निभाया था। जो आज भी मीम्स और दर्शकों की जुबान पर छाया रहता है। इसके अलावा 1990 की ब्लॉकबस्टर ‘आशिकी’ में दर्जी ‘रफू मास्टर’, ‘हम हैं राही प्यार के’ में ‘भगवती प्रसाद मिश्रा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ में ‘चुटकी बाबा’, ‘गदर’ में ‘गुल खान’ और ‘दिल है कि मानता नहीं’ में बस कंडक्टर के उनके रोल्स को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

थिएटर से लेकर ‘स्त्री 2’ तक का ऐतिहासिक सफर

मुश्ताक खान का सफर 90 के दशक की ‘सड़क’, ‘क्रांतिवीर’, ‘राजा’ और ‘मन’ से लेकर हालिया ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ तक अनवरत जारी रहा। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने ‘चाचा चौधरी’, ‘अदालत’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ी। उनके चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *