MP में बस से सफर महंगा हुआ,75 पैसे बढ़ा किराया:अब 2 रुपए/किमी के हिसाब से वसूलेंगे ऑपरेटर; बैतूल से भोपाल-नागपुर जाने वालों पर असर

MP में बस से सफर महंगा हुआ,75 पैसे बढ़ा किराया:अब 2 रुपए/किमी के हिसाब से वसूलेंगे ऑपरेटर; बैतूल से भोपाल-नागपुर जाने वालों पर असर

मध्य प्रदेश में यात्री बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 75 पैसे की बढ़ोतरी के बाद नई दर ₹2 प्रति किमी हो गई है। पहले किराया करीब ₹1.25 प्रति किमी था। किराया बढ़ने से बैतूल से भोपाल, नागपुर, अमरावती और इंदौर समेत अन्य शहरों की बस यात्रा अब महंगी होगी। बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ाने की मांग को लेकर डीजल, मोटरयान कर, बीमा, बसों के रखरखाव और कर्मचारियों के खर्च में बढ़ोतरी का हवाला दिया था। ऑपरेटरों का कहना था कि 2021 के बाद महंगाई के अनुरूप किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे बस संचालन की लागत बढ़ गई है। ऑपरेटरों ने ₹2.50 प्रति किमी किराए की मांग की थी। सरकार ने फिलहाल ₹2 प्रति किमी की दर तय की है। बैतूल से इन रूटों पर बढ़ेगा किराया बैतूल जिले से भोपाल, नागपुर, अमरावती और इंदौर जाने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक किराया देना होगा। इसके अलावा इटारसी, नर्मदापुरम, मुलताई, आमला, शाहपुर और भैंसदेही के रूट पर चलने वाली बसों पर भी नई दर लागू होगी। नई दर का असर खास तौर पर नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के लिए नियमित बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के मासिक खर्च पर पड़ सकता है। 7 अगस्त तक दिया था समय
किराया बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के मोटर मालिकों की बैठक 26 जुलाई को सागर में हुई थी। ऑपरेटरों ने सरकार को 7 अगस्त तक का समय दिया था। इसके बाद सरकार की ओर से किराया बढ़ाने का आदेश जारी किया गया। बस ऑपरेटरों की प्रस्तावित हड़ताल टलने से यात्रियों को बस सेवा बाधित होने की परेशानी से राहत मिली है, हालांकि अब उन्हें बढ़े हुए किराए का भुगतान करना होगा। इंदौर रूट का भी किराया बढ़ेगा इंदौर रूट पर भी किराये में बढ़ोतरी होगी। यहां ऑनलाइन टिकट और बस सेवा के हिसाब से किराये में अंतर रहता है। अभी करीब 350 से 400 रुपए तक चलने वाला किराया भी बढ़ाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *