मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल चुनाव न लड़ पाएं, ऐसा प्रस्ताव लाई बीजेपी; SC बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें; यूपी में पंचायत चुनाव टलना तय

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल चुनाव न लड़ पाएं, ऐसा प्रस्ताव लाई बीजेपी; SC बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें; यूपी में पंचायत चुनाव टलना तय

नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद में लाए गए भाजपा के ऐसे प्रस्ताव से जुड़ी रही, जिसमें राहुल गांधी के आजीवन चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई है। दूसरी बड़ी खबर घूसखोर पंडत फिल्म के नाम बदलने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… ​​​​​​1. राहुल चुनाव न लड़ पाएं ऐसा प्रस्ताव लाई BJP, राहुल बोले- मैं किसानों के लिए लड़ूंगा​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में सब्सटेंटिव मोशन पेश किया। उन्होंने राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करने और उन्हें जीवनभर चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं। सेना के मनोबल को गिरा रहे हैं। विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर भारत के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहते हैं।’ राहुल बोले- किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा वाले चाहें FIR करें या कोई प्रस्ताव लाएं। मैं तो हमेशा देश के किसानों के लिए लड़ते रहूंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि विदेशी ताकतें भारत के कृषि बाजार पर सालों से कब्जा करना चाहती थीं, पर ऐसा नहीं हुआ। लेकिन नरेंद्र मोदी डरकर भारत-US डील करके अमेरिका के लिए रास्ता खोल दिया है। इससे किसानों को बहुत नुकसान होगा। मैं इसके खिलाफ लड़ता रहूंगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. फ्रांस से 114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी, राष्ट्रपति मैक्रों​​​​​​​ के भारत आने पर हो सकता है सौदा भारत, फ्रांस से 114 नए राफेल खरीदेगा। इसके लिए भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने मंजूरी दे दी है। इस डील की कीमत करीब तीन लाख पच्चीस हजार करोड़ रुपए है। हालांकि, अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा। मेक इन इंडिया के तहत होगा सौदा: डसॉल्ट एविएशन एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर इन विमानों को बनाएगी। डसॉल्ट एविएशन से 18 विमान उड़ने के लिए तैयार स्थिति में मिलेंगे। बाकी 96 भारत में बनेंगे। हाल ही में डसॉल्ट ने डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) में अपनी हिस्सेदारी 49% से बढ़ाकर 51% कर ली है। इस जॉइंट वेंचर में अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी भागीदार है। पढ़ें पूरी खबर… 3. कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड- अरबपति का बेटा 7 घंटे में छूटा, घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार किया था कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया। पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं? इस पर पुलिस कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद कोर्ट ने 20 हजार के बेल बॉन्ड पर आरोपी को छोड़ दिया। पूरा मामला पढ़िए: कानपुर में 8 फरवरी को करीब 14 करोड़ की लेम्बोर्गिनी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी थी। कार कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था। पहले तो पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। मामला सुर्खियों में आया तो 6 घंटे बाद अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। बाद में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस मामले को तूल दिया। तब पुलिस ने 24 घंटे बाद शिवम का नाम FIR में जोड़ा और घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. UP में पंचायत चुनाव टलना तय, पहले बनेगा पिछड़ा आयोग, सरकार ने HC में हलफनामा दिया यूपी में अप्रैल से जुलाई के बीच पंचायत चुनाव हो पाना मुश्किल लग रहा है। चुनाव से पहले प्रदेश में एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC कमीशन) बनाया जाएगा। योगी सरकार ने लखनऊ हाईकोर्ट को इस बारे में हलफनामा दिया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी दरअसल, हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी। जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। सरकार ने बताया, समर्पित पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायतों में सीटों का आरक्षण तय होगा। आयोग को आरक्षण तय करने की प्रक्रिया में करीब 2 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में पंचायत चुनावों का टलना तय है। पढ़ें पूरी खबर… 5. सुप्रीम कोर्ट बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें, नया नाम बताओ, तब रिलीज की परमिशन मिलेगी सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर और नेटफ्लिक्स को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, ‘समाज के किसी वर्ग को ऐसे नाम से बदनाम नहीं किया जा सकता। जब तक फिल्म का बदला हुआ नाम नहीं बताया जाएगा, तब तक इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं मिलेगी।’ मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। ब्राह्मण समाज ने फिल्म का विरोध किया: नेटफ्लिक्स ने 3 फरवरी 2026 को टीजर रिलीज करते हुए मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ का ऐलान किया था। लेकिन जैसे ही इसका टीजर जारी किया गया तो इसके टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोग सड़कों पर उतर गए। ब्राह्मण समाज ने कोर्ट में याचिका लगाई कि ऐसा नाम रखकर उनके समाज की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. बांग्लादेश चुनाव में BNP ने 53 सीटें जीतीं, वोटों की गिनती जारी; बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती नतीजे के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 53 सीटें जीत ली हैं। हीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के खाते में 38 सीटें आई हैं। BNP चीफ तारिक रहमान दोनों सीटों से जीत गए हैं। 208 सीटों के नतीजे अभी आना बांकी है। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी हैं। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें: खुलना इलाके में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। वहीं, मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। इसमें 3 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… मुंबई में बनकर तैयार हुई ‘म्यूजिकल रोड’ जापान और अमेरिका की तरह पर अब भारत के मुंबई में भी पहली म्यूजिकल रोड बनकर तैयार है। नरीमन पॉइंट से वर्ली तक जाने वाले इस रास्ते से गुजरने पर ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मिथुन राशि वालों के करियर के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *