खदानों के ढहने के मामले दुनियाभर में ही देखने को मिलते हैं और पिछले करीब दो साल में इन मामलों में इजाफा भी हुआ है। समय-समय पर कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं घटित होती हैं। अब खदान ढहने का मामला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में सामने आया है। कांगो के रुबाया (Rubaya) जिले में रुबाया कोल्टन खदान लैंडस्लाइड के कारण ढह गई, जिससे हाहाकार मच गया।
200 से ज़्यादा लोगों की मौत
खदान के ढहने से 200 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। मृतकों में खदान में काम करने वाले कई मजदूर शामिल हैं। इतना ही नहीं, करीब 70 बच्चे भी इस हादसे में मारे गए।
कई लोग घायल
इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को गोमा शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
किस वजह से हुआ हादसा?
कांगो के रुबाया जिले में रुबाया कोल्टन खदान में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी वजह से खदान ढह गई। खदान में कई सुरंगें ढह गईं। ये सुरंगें हाथों से खोदी गई थीं। यह हादसा कांगो में खनन सुरक्षा की कमी और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों की चुनौतियों को उजागर करता है।


