टीम इंडिया को लेकर मोहम्मद आमिर ने कही थी ये बात, अब सच होती दिख रही है पाकिस्तानी गेंदबाज की भविष्यवाणी

टीम इंडिया को लेकर मोहम्मद आमिर ने कही थी ये बात, अब सच होती दिख रही है पाकिस्तानी गेंदबाज की भविष्यवाणी

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले ही मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो पर कहा था कि भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मुश्किल हो भी गया है। आमिर ने ‘हारना मना है’ यूट्यूब शो पर कहा था कि ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफ़ाइनल में जाएंगी। 

India vs South Africa, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का 43वां मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। भारत की हार के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

सच हुई मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले ही मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो पर कहा था कि भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मुश्किल हो भी गया है। आमिर ने ‘हारना मना है’ यूट्यूब शो पर कहा था कि ग्रुप 1 से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सेमीफ़ाइनल में जाएंगी।

आमिर ने कहा था भारत की बल्लेबाजी कमजोर

भारत का नाम न लेने का कारण पूछने पर आमिर ने कहा, ‘अगर आप उनके मुकाबले देखेंगे तो पाकिस्तान को छोड़कर हर मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी चरमराई है। सुपर-8 के मुकाबलों में दबाव बढ़ेगा। जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रही हैं वे किसी को हरा सकती हैं।’

अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहा था

बता दें कि मोहम्मद आमिर ने सबसे पहले अभिषेक शर्मा को पहले स्लॉगर कहा था और फिर टीम इंडिया के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। इन दोनों बयानों के बाद मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हारा भारत

ग्रुप स्टेज में अजेय रही भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी हार थी। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 पर सिमट गई और 76 रनों से हार गई। हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *