पूर्णिया में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला और छात्र से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मोबाइल छिनतई की पहली घटना मरंगा थाना क्षेत्र में हुई। भट्टा बाजार निवासी पूनम गुप्ता टोटो से हरदा जा रही थीं। जब वे मरंगा थाना के सामने से गुजर रही थीं और मोबाइल पर बात कर रही थीं, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार 2 युवक टोटो के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश हरदा की ओर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने मरंगा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
छात्र के साथ भी छिनतई वहीं, दूसरी घटना जेल चौक के पास हुई। रामबाग का रहने वाला छात्र पैदल फोर्ड कंपनी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार 2 बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर पुलिस लाइन की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। इस घटना के बाद जेल चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में बढ़ती मोबाइल छिनतई की घटनाओं को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और छिनतई करने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्णिया में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला और छात्र से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मोबाइल छिनतई की पहली घटना मरंगा थाना क्षेत्र में हुई। भट्टा बाजार निवासी पूनम गुप्ता टोटो से हरदा जा रही थीं। जब वे मरंगा थाना के सामने से गुजर रही थीं और मोबाइल पर बात कर रही थीं, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार 2 युवक टोटो के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश हरदा की ओर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने मरंगा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
छात्र के साथ भी छिनतई वहीं, दूसरी घटना जेल चौक के पास हुई। रामबाग का रहने वाला छात्र पैदल फोर्ड कंपनी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार 2 बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर पुलिस लाइन की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। इस घटना के बाद जेल चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में बढ़ती मोबाइल छिनतई की घटनाओं को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और छिनतई करने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


