MLC ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह सहित 12 ने किया नामांकन:कल अंतिम दिन; पर्चा दाखिल करने से पहले सभा कर दिखाई ताकत

MLC ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह सहित 12 ने किया नामांकन:कल अंतिम दिन; पर्चा दाखिल करने से पहले सभा कर दिखाई ताकत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से एमएलसी चुने जा रहे ध्रुव त्रिपाठी ने दो सेट में भाजपा के सिंबल पर अपना पर्चा भरा। 2020 के चुनाव में दूसरा स्थान पाने वाले अजय सिंह ने भी नामांकन कर दिया है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के के डा. राकेश सिंह सहि 13 लोगों पर्चा भरा। नामांकन से पहले सभी प्रत्याशियों ने अलग-अलग स्थानों पर सभा आयाजित कर अपनी उपलब्धियां बताईं। शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सुबह पर्चा दाखिल किया। उसके बाद एमपी इंटर कालेज में स्थित मैदान पर आयोजित सभा में गए। वहां से जुलूस की शक्ल में एक बार फिर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और एक और सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनकी जीत इस बार भी पक्की है। बिना नाम लिए सपा के उम्मीदवार संजयन त्रिपाठी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बहुत पहले से लाल बत्ती चाहते हैं लेकिन सपना पूरा नहीं हो पा रहा। पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अजय सिंह ने भी अपना नामांकन किया। उन्होंने कहा कि इस बार वित्त विहीन शिक्षक उनके पक्ष में एकतरफा वोट करेंगे। उन्होंने नामांकन से पहले नेपाल क्लब में सभा की। अजय सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी डा. राकेश सिंह ने पपर्चा दाखिल किया। उन्होंने नामांकन से पहले वैष्णवी लान में नामांकन से पहले सभा की। जुलूस के साथ पहुंचे नामांकन स्थल ध्रुव त्रिपाठी की नामांकन सभा एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मंच पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कहा कि कोई कितना भी जोर लगा ले, इस बार भी ध्रुव त्रिपाठी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर आदि जिलों से भाजपा विधायक भी नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे थे। सभी ने मंच से हुंकार भरी7 अलग-अलग जिलों से प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी इस कार्यक्रम में पहु्ंचे। सभा खत्म होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे। इसी तरह नेपाल क्लब में नामांकन सभा समाप्त होने के बाद अजय सिंह भी जुलूस के साथ कमिश्नरी पहुंचे और वहां अपना नामांकन किया। उन्होंने शिक्षक हित में कई काम करने के दावे किए। शिक्षक एमएलसी पर मंच से निशाना भी साधा। अजय सिंह के अलावा डा. राकेश सिंह भी समर्थकों के साथ वैष्णवी लान से कमिश्नर कार्यालय गए और अपना नामांकन किया। इन्होंने भी किया नामांकन ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह, डा. राकेश सिंह के अलावा निरंकार राम त्रिपाठी, राम प्रताप राम, अजीत कुमार सिंह, संगीता सिंह, देव भास्कर तिवारी, राजेश पांडेय, शिव श्याम यादव, दिनेश कुमार मिश्र व पंकज कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके अतिरिक्त सत्यपाल सिंह ने तीसरे सेट में पर्चा भरा। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन मंगलवार को है। अधिकतर उम्मीदवरों ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। इक्के-दुक्के नामांकन या दूसरे सेट में नामांकन ही मंगलवार को दाखिल किए जाने की संभावना है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व उसे वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *