बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने वोटिंग और काउंटिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नए खेल भवन का निरीक्षण कर मतगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, प्रेक्षागृह में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतपेटिका के संचालन और निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना स्थल पर उपलब्ध जगह, मतगणना कक्ष, आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरी कर ली जाएं। मतगणना स्थल पर कर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण इधर, बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षागृह में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका के समुचित संचालन, मतदान के समय अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं तथा अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सभी प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक पालन करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मतदान कर्मियों को मतदान के दौरान सतर्कता बरतने, मतदाताओं के साथ निर्धारित नियमों के अनुरूप व्यवहार करने तथा मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए दक्ष बनाना और मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से बचना है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी उपस्थित थे। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने वोटिंग और काउंटिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नए खेल भवन का निरीक्षण कर मतगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, प्रेक्षागृह में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतपेटिका के संचालन और निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना स्थल पर उपलब्ध जगह, मतगणना कक्ष, आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरी कर ली जाएं। मतगणना स्थल पर कर्मियों एवं संबंधित व्यक्तियों के प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण इधर, बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षागृह में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका के समुचित संचालन, मतदान के समय अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं तथा अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सभी प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक पालन करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मतदान कर्मियों को मतदान के दौरान सतर्कता बरतने, मतदाताओं के साथ निर्धारित नियमों के अनुरूप व्यवहार करने तथा मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए दक्ष बनाना और मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से बचना है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी उपस्थित थे।

