MLC चुनाव-आगरा में 35 नामांकन पत्रों की जांच आज:शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त

MLC चुनाव-आगरा में 35 नामांकन पत्रों की जांच आज:शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त

यूपी विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। 8 दिन तक चली इस प्रक्रिया में आगरा खंड के दोनों चुनाव के लिए 35 नामांकन फॉर्म जमा हुए हैं। इसमें स्नातक सीट के लिए 20 और शिक्षक सीट के लिए 15 नामांकन किए गए हैं।
इन नामांकन पत्रों की आज जांच होगी। 9 अक्टूबर को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
अब विस्तार से पढ़िये…
शिक्षक MLC और स्नातक MLC के लिए 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। मंडलायुक्त कार्यालय में 6 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया चली। सबसे अधिक नामांकन 5 अक्टूबर को हुए। इस दौरान सपा के दोनों प्रत्याशियों सहित 22 नामांकन हुए थे। इससे पहले भाजपा के स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों ने 3 अक्टूबर को अपना पर्चा जमा किया था।
इस तरह से भाजपा, सपा और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के साथ ही 26 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 23 अक्टूबर को होगा चुनाव
दोनों सीट के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया, निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है।
सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का यह दायित्व होगा की वह मतदान पार्टियों को पॉलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल से मतदेय स्थल पर सुरिक्षत पहुंचाएंगे। मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना तथा आयोग द्वारा मांगी जाने वाली अन्य सूचनाय निर्वाचन कन्ट्रोल रूम/जिला निर्वाचन कार्यालय को ससमय उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने बताया कि मतदान अवधि में समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर समय से मतदान शुरू कराएंगे। मतदान के बाद मतदान पार्टियों को स्ट्रांग रूम पर वापस लाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने के लिए राजनैतिक दलों , उम्मीदवारों द्वारा की जाने वाली बैठकों, कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी की जाएगी। दो प्रेक्षक नियुक्त किए गए
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश मंगलवार को यहां पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं। निर्वाचन का कार्यक्रम ये भी जानिये… स्नातक MLC के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी शिक्षक MLC के नामांकन करने वाले प्रत्याशी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *