विधायक सर्वजीत बोले- मेरा बयान गलत तरीके से पेश हुआ:कहा- ज्योति मांझी पर हमले की जांच हो, मामले को जातीय रंग देना गलत

विधायक सर्वजीत बोले- मेरा बयान गलत तरीके से पेश हुआ:कहा- ज्योति मांझी पर हमले की जांच हो, मामले को जातीय रंग देना गलत

गया में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बाद बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने आज अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और कुछ लोग इसे जानबूझकर जातीय विवाद का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक कुमार सर्वजीत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करना नहीं था। उनका बयान पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि घटना में किसकी गलती थी, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना को जाति से जोड़कर देखना समाज के लिए उचित नहीं उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी घटना को जाति से जोड़कर देखना समाज के लिए उचित नहीं है। यदि कोई व्यक्ति दोषी है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे समाज या किसी जाति विशेष को निशाना बनाना गलत है। राजद विधायक ने चिंता व्यक्त की कि आजकल राजनीतिक घटनाओं को अनावश्यक रूप से जातीय रंग देने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, लेकिन इसे जातीय विवाद बनाकर माहौल खराब करना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रचारित कर रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। विधायक ने दोहराया कि उनका बयान पूरी तरह न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर आधारित था। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने की लगातार मांग की है। बयानबाजी करते समय संयम बरतना चाहिए कुमार सर्वजीत ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को बयानबाजी करते समय संयम बरतना चाहिए। गया में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले को लेकर दिए गए बयान पर उठे विवाद के बाद बोधगया के राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने आज अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और कुछ लोग इसे जानबूझकर जातीय विवाद का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक कुमार सर्वजीत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करना नहीं था। उनका बयान पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि घटना में किसकी गलती थी, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना को जाति से जोड़कर देखना समाज के लिए उचित नहीं उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी घटना को जाति से जोड़कर देखना समाज के लिए उचित नहीं है। यदि कोई व्यक्ति दोषी है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे समाज या किसी जाति विशेष को निशाना बनाना गलत है। राजद विधायक ने चिंता व्यक्त की कि आजकल राजनीतिक घटनाओं को अनावश्यक रूप से जातीय रंग देने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, लेकिन इसे जातीय विवाद बनाकर माहौल खराब करना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रचारित कर रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। विधायक ने दोहराया कि उनका बयान पूरी तरह न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग पर आधारित था। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने की लगातार मांग की है। बयानबाजी करते समय संयम बरतना चाहिए कुमार सर्वजीत ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों और नेताओं को बयानबाजी करते समय संयम बरतना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *