मिशन बुनियाद’ से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य

मिशन बुनियाद’ से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य

भीलवाड़ा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समेकित बाल विकास सेवा विभाग और रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से “मिशन बुनियाद” का शुभारंभ किया। जिला उपनिदेशक राजकुमारी खोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी 13 ब्लॉकों में ग्रुप गठित कर ‘आधारशिला पाठ्यक्रम’ लागू करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान सीडीपीओ मीनाक्षी यादव, सरोज कनोजिया, चैन सोनवाल और महिला सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था की ओर से मेघा शर्मा, गौरांग चतुर्वेदी और पंकज बंशीवाल ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *