प्रतापगढ़ में नाबालिग छात्रा लापता:परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया, केस दर्ज

प्रतापगढ़ में नाबालिग छात्रा लापता:परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया, केस दर्ज

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। इंटर कॉलेज से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि छात्रा की मां दवा लेने के लिए पट्टी सीएचसी गई हुई थीं। घर पर छात्रा अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी। जब मां वापस लौटीं, तो बेटी घर पर नहीं मिली। घर में मौजूद बच्चों ने बताया कि गांव का एक युवक आया था। वह छात्रा को बाइक पर बैठाकर सामान खरीदने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा को जल्द ही बरामद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के इलाकों में भी तलाश और पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *