शेखपुरा| सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दो पक्ष मे लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। घायलों की पहचान मदारी गांव निवासी शंभू राम, उनकी पत्नी शांति देवी तथा पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। घायल शंभू राम ने बताया कि घर के आगे कचरा फेंकने को लेकर पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपित पक्ष ने लाठी-डंडे से लैस होकर जबरन उनके घर में प्रवेश किया और मारपीट शुरू कर दी। शेखपुरा| सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दो पक्ष मे लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। घायलों की पहचान मदारी गांव निवासी शंभू राम, उनकी पत्नी शांति देवी तथा पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। घायल शंभू राम ने बताया कि घर के आगे कचरा फेंकने को लेकर पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपित पक्ष ने लाठी-डंडे से लैस होकर जबरन उनके घर में प्रवेश किया और मारपीट शुरू कर दी।


