बाड़मेर | महादेव सेवा व कल्याण संस्था बाड़मेर के तत्वावधान में मल्लीनाथ नगर स्थित गेहूं रोड कार्यालय में एक दिवसीय नशा मुक्ति योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए लोगों को योग व ध्यान के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। संस्था के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि शिविर के दौरान नशे से प्रभावित छह व्यक्तियों ने सहज योग, ध्यान योग एवं मंत्र योग का अभ्यास किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले आठ वर्षों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रही है।


