Mekedatu project पर DMDK नेता प्रेमलता ने तमिलनाडु सीएम से पीएम से मिलने का आग्रह किया

Mekedatu project पर DMDK नेता प्रेमलता ने तमिलनाडु सीएम से पीएम से मिलने का आग्रह किया

चेन्नई, सात अगस्त कावेरी नदी के जल पर तमिलनाडु के अधिकारों की वकालत करते हुए देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम(डीएमडीके) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से आग्रह किया कि वह कर्नाटक की मेकेदातु बांध परियोजना को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने हेतु सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें। प्रेमलता ने विधानसभा सत्र के बाद सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, “मैंने आज (विधानसभा में) आग्रह किया कि मुख्यमंत्री विजय तमिलनाडु के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को एकजुट करें और प्रधानमंत्री से मिलने जाएं। ठीक उसी तरह जैसे ‘कैप्टन’ (डीएमडीके संस्थापक विजयकांत) जनता के हितों की रक्षा के लिए उनसे मिलने गए थे।

प्रधानमंत्री से यह आग्रह किया जाना चाहिए कि मेकेदातु बांध का निर्माण न हो और कावेरी के जल पर तमिलनाडु के अधिकार सुरक्षित रखे जाएं।”
उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए सरकार को कड़े और निर्णायक कदम उठाने होंगे। प्रेमलता ने पार्टी के दिवंगत संस्थापक एवं पूर्व में विपक्ष के नेता रहे विजयकांत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए सफलतापूर्वक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *