Mayor Election Results: राजस्थान में महापौर चुनाव: पाली में सिर्फ 4 वोट से जीत तो बीकानेर में बना एक “बड़ा रेकॉर्ड”

Mayor Election Results: राजस्थान में महापौर चुनाव: पाली में सिर्फ 4 वोट से जीत तो बीकानेर में बना एक “बड़ा रेकॉर्ड”

Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर. राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव के नतीजों ने कई जगह दिलचस्प राजनीतिक समीकरण सामने रखे हैं। सोमवार को हुए चुनाव में अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, अलवर और पाली नगर निगम में महापौर पद के परिणाम घोषित हुए। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के महापौर पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा।

इन परिणामों में सबसे कम वोटों के अंतर से जीत पाली में दर्ज हुई। यहां भाजपा की नमिता बुबकिया ने निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को महज 4 वोटों से हराया। नमिता को 33 और राजबाला को 29 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन को तीन वोट मिले। पाली में कुल 65 वार्ड हैं और महापौर बनने के लिए 33 वोट जरूरी थे।

पाली और अजमेर में बेहद करीबी मुकाबला

पाली के बाद सबसे कम अंतर से जीत अजमेर में रही। यहां भाजपा की अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की किरण गढ़वाल को 37 वोट मिले। यानी भाजपा प्रत्याशी ने 6 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। अजमेर में भाजपा के 32 और कांग्रेस के 37 पार्षद थे, जबकि 11 निर्दलीय पार्षद थे। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी को पार्टी के घोषित संख्या बल से अधिक वोट मिले।

उदयपुर में सबसे बड़ा अंतर

उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ को 25 वोट मिले। दोनों के बीच 30 वोट का अंतर रहा। उदयपुर में भाजपा के पास 53 पार्षद थे और सिंघवी को इससे दो अधिक वोट मिले।

बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला को 50 वोट मिले और भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले। यहां कांग्रेस ने 20 वोट के अंतर से महापौर पद जीता। वहीं अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल को 42 और कांग्रेस को 23 वोट मिले, जिससे जीत का अंतर 19 वोट रहा।

भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। अब प्रदेश की निगाहें जयपुर, जोधपुर और कोटा पर हैं, जहां महापौर चुनाव 25 सितंबर को होगा। इन परिणामों के बाद अब उपमहापौर और उपाध्यक्ष पदों के लिए भी राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।

महापौर चुनाव के परिणाम और जीत का अंतर

नगर निगम कुल वार्ड महापौर पार्टी विजेता के वोट दूसरे प्रत्याशी के वोट जीत का अंतर
अजमेर 80 अनामिका शर्मा भाजपा 43 कांग्रेस 37 6 वोट
उदयपुर 80 पारस सिंघवी भाजपा 55 कांग्रेस 25 30 वोट
बीकानेर 80 अनिल कल्ला कांग्रेस 50 भाजपा 30 20 वोट
अलवर 65 सुमनलता अग्रवाल भाजपा 42 कांग्रेस 23 19 वोट
पाली 65 नमिता बुबकिया भाजपा 33 निर्दलीय 29 4 वोट
भरतपुर 65 अनुराधा सिंह भाजपा निर्विरोध निर्विरोध
भीलवाड़ा 70 जसवंत कंवर भाजपा निर्विरोध निर्विरोध

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *