पलारी में 28 आदिवासी जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री साय ने दिया आशीर्वाद, कसडोल-पलारी को 50-50 लाख की विकास कार्यों की सौगात

पलारी में 28 आदिवासी जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री साय ने दिया आशीर्वाद, कसडोल-पलारी को 50-50 लाख की विकास कार्यों की सौगात

बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को पलारी विकासखंड के ग्राम ओड़ान पहुंचे, जहां गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 28 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है और आदिवासी समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि आदिवासी समाज आज संगठित होकर उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने आदिवासी समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, ताकि युवा उच्च शिक्षित होकर समाज को नई दिशा दे सकें। CM साय ने विकास कार्यों के लिए जारी की राशि इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं कीं। कसडोल और पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपए, ओड़ान में बड़ादेव ठाना के लिए 25 लाख रुपए और शनि मंदिर से बड़ादेव ठाना तक सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दी। ये जोड़े विवाह के बंधन में बंधे संध्या धुव — हितेश्वर
त्रिवेणी संग — कार्तिकराम
रामकली संग — अरविंद कुमार नेताम
मानकी संग — दिपांशु
सोन कुंवर संग — ईश्वर कुमार
कृति धुव संग — युगमणि
घनश्याम संग — मीना धुव
ललिता संग — शिवशंकर
प्रीति धुव संग — गोरीशंकर
छायारानी संग — अरविंद
धनश्वरी संग — पुनमचंद धुव
निशा धुव संग — गोस्वामी
महेश्वरी धुव संग — सुरेंद्र कुमार
दुर्गेश्वरी संग — विश्वनाथ
तुलसीपति संग — लुकेश्वर
अंजनी धुव संग — नरेन्द्र कुमार

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *