बागपत में भाजपा का मंडलस्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न:कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण

बागपत में भाजपा का मंडलस्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न:कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण

बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत विधानसभा स्तर का मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह दो दिवसीय शिविर शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया था। शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, गौरवशाली इतिहास और बूथ प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। इसमें बागपत विधानसभा के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां कुल 28 सत्र आयोजित किए गए। प्रत्येक मंडल में 7 सत्रों के माध्यम से संगठन विस्तार, जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला अभियान संयोजिका सरिता चौधरी ने बताया कि इन सत्रों में जनप्रतिनिधियों और जिला पदाधिकारियों ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विधायक योगेश धामा ने सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। वहीं, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा ने पार्टी के इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और जिला उपाध्यक्ष निशांत चौधरी ने संगठन विस्तार की रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने कार्य पद्धति के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कार्य विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नमो ऐप और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की। सरिता चौधरी ने आगे बताया कि बड़ौत विधानसभा का प्रशिक्षण वर्ग 31 मार्च से 1 अप्रैल तक गायत्री देवी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। छपरौली विधानसभा का प्रशिक्षण वर्ग 12 से 13 अप्रैल तक माजरा गांव के सर्वोदय स्कूल में संपन्न होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *