सुपौल में बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पैदल जा रहे बिरजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, 2 बाइक सवार घायल

सुपौल में बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पैदल जा रहे बिरजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, 2 बाइक सवार घायल

सुपौल राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित एनएच-27 पर धर्मपट्टी क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिमराही नगर पंचायत वार्ड-8 निवासी 45 वर्षीय बिरजू दास के रूप में हुई है। वे ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। देर रात सदर अस्पताल सुपौल पहुंचते ही बिरजू दास ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार वार्ड-6 निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद आलम और 28 वर्षीय मोहम्मद अकबर बाइक से गांधी नगर से सिमराही बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपट्टी क्रॉसिंग के पास सड़क पार कर रहे बिरजू दास को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पत्नी बोली-बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने कहा कि अब छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। बिरजू दास अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों 12 वर्षीय गोविंद, 7 वर्षीय अरविंद तथा 5 वर्षीय विशाल को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मोहल्ले में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही शुक्रवार दोपहर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुपौल राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित एनएच-27 पर धर्मपट्टी क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिमराही नगर पंचायत वार्ड-8 निवासी 45 वर्षीय बिरजू दास के रूप में हुई है। वे ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। देर रात सदर अस्पताल सुपौल पहुंचते ही बिरजू दास ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार वार्ड-6 निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद आलम और 28 वर्षीय मोहम्मद अकबर बाइक से गांधी नगर से सिमराही बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपट्टी क्रॉसिंग के पास सड़क पार कर रहे बिरजू दास को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पत्नी बोली-बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने कहा कि अब छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। बिरजू दास अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों 12 वर्षीय गोविंद, 7 वर्षीय अरविंद तथा 5 वर्षीय विशाल को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मोहल्ले में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही शुक्रवार दोपहर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *