Mallika Sherawat Crush Claim: “टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश, भेजते हैं मैसेज” ‘द ट्रेटर्स 2’ रियलिटी शो में मल्लिका शेरावत का बड़ा खुलासा

Mallika Sherawat Crush Claim: “टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश, भेजते हैं मैसेज” ‘द ट्रेटर्स 2’ रियलिटी शो में मल्लिका शेरावत का बड़ा खुलासा

Mallika Sherawat On Tom Cruise personal messages: अपनी बेबाकी और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) एक बार फिर अपने एक बड़े और दिलचस्प दावे को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors 2) के एक हालिया एपिसोड में मल्लिका ने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मल्लिका ने दावा किया कि ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फेम टॉम क्रूज उन्हें सोशल मीडिया पर पर्सनली मैसेज भेजते हैं और उन्हें मल्लिका पर क्रश है।

मल्लिका शेरावत है कॉम क्रूज का क्रश?

शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के दौरान यह बातचीत तब शुरू हुई जिस समय उनके साथी कंटेस्टेंट और कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) ने मल्लिका शेरावत से पूछा, “क्या आपको कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हर किसी को आप पर ही क्रश रहता है?” इस सवाल का जवाब मल्लिका ने बड़े ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में दिया।

मल्लिका ने कहा, “हमेशा हर किसी को मुझ पर ही क्रश रहा है। हाल ही में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को भी मुझ पर क्रश हुआ है। मैं बिल्कुल झूठ नहीं बोल रही हूं। अगर अभी मेरे पास मेरा फोन होता, तो मैं आपको उनके वो वीडियो दिखाती जो उन्होंने मुझे भेजे हैं।” जब उनसे पूछा गया कि टॉम किस तरह के वीडियो भेजते हैं, तो मल्लिका ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह तब के वीडियो हैं जब दोनों ने एक साथ पार्टी की थी और टॉम बहुत ही शानदार इंसान हैं।” हालांकि, मल्लिका के इस दावे पर टॉम क्रूज या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्राइम वीडियो पर शुरू हो रहा है ‘द ट्रेटर्स 2’

द ट्रेटर्स सीजन 2 को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इसका प्रीमियर 13 अगस्त, 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। नए सीजन में 21 कंटेस्टेंट होंगे। लाइनअप में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूज़ा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थराना, साउंडस मौफाकिर और रैपर इक्का शामिल हैं।

द ट्रेटर्स एक स्ट्रेटेजी पर आधारित रियलिटी कॉम्पिटिशन है जिसमें कंटेस्टेंट को चुपके से फेथफुल और ट्रेटर्स में बांटा जाता है। फेथफुल छिपे हुए ट्रेटर्स को पहचानने और खत्म करने की कोशिश करते हैं, जबकि ट्रेटर्स चुपके से बिना पकड़े जाने और दूसरे प्लेयर्स को गेम से हटाने की कोशिश करते हैं। आखिर में विनर का फैसला स्ट्रेटेजी, अलायंस और धोखे से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *