सरसों की कटाई करते समय खेत में मिला नर कंकाल, कपड़ों से शिनाख्त

सरसों की कटाई करते समय खेत में मिला नर कंकाल, कपड़ों से शिनाख्त

भिण्ड. रौन थाना क्षेत्र के पढ़ौरा गांव के हार में एक सरसों के खेत में नर कंकाल मिला है। खेत में किसान सरसों की कटाई कर रहा था, तभी मानव खोपड़ी और हड्डियां नजर आईं। किसान ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार देर शाम कंकाल को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं कंकाल के पास पड़े मृतक के जूते और कपड़ों से उसकी पहचान 70 वर्षीय परीक्षत पुत्र दुर्जन ङ्क्षसह बघेल के रूप में हुई है। मृतक डेढ़ माह पहले हार में चारा लेने निकला था, उसके बाद वह लापता हो गया।

पढ़ौरा निवासी रमाकांत राठौर पुत्र तुलसीराम राठौर ने गांव के पंचम ङ्क्षसह के कछार वाले खेत में खड़ी सरसों फसल की कटाई का ठेका लिया था। सोमवार दोपहर वे सरसों काट रहे थे, तभी बीच खेत में उन्होंने हड्डियों का ढांचा पड़ा देखा। बगल में मानव खोपड़ी पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजवीर ङ्क्षसह गुर्जर ने कंकाल को बोरी में भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गांव के परीक्षत डेढ़ महीने पूर्व चारा लेने गए थे, जो अचानक गायब हो गए थे। परिजन ने उनकी गुमशुदगी रौन थाने में दर्ज करवाई थी। मृतक के बेटे राजेश और ओमप्रकाश बघेल ने जूते व कपड़ों से पिता की पहचान की है। शव को जंगली जानवर नोंच नोंचकर खा गए हैं।

करंट से मौत की आशंका

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मौत का कारण करंट हो सकता है। जिस जगह परीक्षत का खेत में कंकाल मिला, उसके ऊपर बिजली की लाइन निकली है जो जमीन पर झूल रही थी। परिजन ने भी करंट से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवाया है। पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

सरसों के खेत में एक नर कंकाल मिला है। उसके कपड़े और जूते से परीक्षत के रूप में बेटों ने पहचान की है। पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
राजवीर ङ्क्षसह गुर्जर, टीआई, रौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *