MakeMyTrip ने Ministry of Tourism से हाथ मिलाया, स्वतंत्रता दिवस से मिलेंगे 350 गाइडेड टूर

MakeMyTrip ने Ministry of Tourism से हाथ मिलाया, स्वतंत्रता दिवस से मिलेंगे 350 गाइडेड टूर

यात्रा बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप ने यात्रियों को 60 से अधिक शहरों में 350 से अधिक ‘गाइडेड टूर’ यानी प्रशिक्षित गाइड के साथ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन मंत्रालय के साथ साझेदारी की है। मेकमाईट्रिप ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इन यात्राओं की बुकिंग स्वतंत्रता दिवस से मंच के जरिये की जा सकेगी और आगे इनकी सूची का विस्तार किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘हमारे गाइड, स्थानीय विशेषज्ञ और समुदाय भारत की पर्यटन मूल्य श्रृंखला की रीढ़ हैं।

इसे भी पढ़ें: India Export: सिंगापुर और श्रीलंका को जून तिमाही में निर्यात दोगुना हुआ

यह साझेदारी उन्हें यात्रियों तक सीधे पहुंचने और भारत की कहानियां साझा करने का अवसर देती है। इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं हर यात्री से अपील करता हूं कि वह केवल पर्यटक बनकर न लौटे, बल्कि ऐसा कहानीकार बनकर लौटे जो भारत की विरासत का एक हिस्सा दुनिया तक पहुंचाए।’’ मेकमाईट्रिप के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (समूह) राजेश एम. ने कहा, ‘‘पर्यटन मंत्रालय के साथ साझेदारी के जरिये यात्रियों को इन गाइडेड टूर के लिए प्रोत्साहित करने से हमारे गाइड तथा स्थानीय विशेषज्ञों को केंद्र में लाया जा रहा है। इससे यात्रियों को शुरू से अंत तक एक बेहतर अनुभव मिलेगा…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *