गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई:प्रतिमा की स्थापना, पौधे वितरित किए गए, वक्ताओं ने महिला शिक्षा पर दिया जोर

गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई:प्रतिमा की स्थापना, पौधे वितरित किए गए, वक्ताओं ने महिला शिक्षा पर दिया जोर

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर स्थित गांव मोजाबाद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और एकता का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही, पौधा वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक : सुशील मानव निर्माण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, महात्मा फुले का जीवन समाज में समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए समर्पित था। उन्होंने जोर दिया कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनसे प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करना चाहिए। कथा व्यास पंडित देवेश कृष्ण सच्चिदानंद ने सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, जिससे समाज को नई दिशा मिली। यह लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर समाज उत्थान न्यास के अध्यक्ष गगन सैनी, फर्रुखनगर नगर पालिका के चेयरमैन बीरबल सैनी, समाजसेवी मदन लाल सैनी, किशन कुमार सैनी, अमीर चंद सैनी सहित रामकिसन लीडर, फूलचंद, गोपाल, जयप्रकाश, शेरसिंह, रूपचंद, जयप्रकाश सेन, सुरज बान सैनी, रामलाल, किशन, सुरेश, सतबीर, कृष्ण, ईश्वर, हरिन्द्र सैनी, रामानंद (सरपंच, जैतपुर), सुबेदार पोहप सिंह और रामू सैनी (जैतपुर) समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दोहराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *