कटिहार के आजमनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत में स्थित अति प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। इन दोनों प्रमुख शिवालयों में बिहार सहित नेपाल, बंगाल और झारखंड से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर के अंदर और बाहर की सजावट पूरी बाबा गोरखनाथ धाम के मुख्य शिव पार्वती मंदिर और अन्य मंदिरों को रंग-रोगन के साथ आकर्षक बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर और बाहर की सजावट पूरी कर ली गई है। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि इस बार भी शिव की बारात की झांकी के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चार दिवसीय होगा, जिसका शुभारंभ रविवार को होगा। 19 स्थानों पर तैनात किए गए दंडाधिकारी आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 19 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ धाम के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मन्नत मांगते हैं। मंदिर की बढ़ती ख्याति के कारण इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों का ठहराव श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 14 फरवरी से 18 फरवरी तक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। यह ठहराव पांच दिवसीय मेले के मद्देनजर किया गया है। हसनगंज स्थित अति प्राचीन भारीडीह मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य संपन्न हो चुका है। पूरे परिसर को फूल और रंग-बिरंगे आकर्षक झालरों से सजाया गया है। यह शिव मंदिर श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था का केंद्र है। कटिहार के आजमनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत में स्थित अति प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। इन दोनों प्रमुख शिवालयों में बिहार सहित नेपाल, बंगाल और झारखंड से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर के अंदर और बाहर की सजावट पूरी बाबा गोरखनाथ धाम के मुख्य शिव पार्वती मंदिर और अन्य मंदिरों को रंग-रोगन के साथ आकर्षक बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर और बाहर की सजावट पूरी कर ली गई है। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि इस बार भी शिव की बारात की झांकी के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चार दिवसीय होगा, जिसका शुभारंभ रविवार को होगा। 19 स्थानों पर तैनात किए गए दंडाधिकारी आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 19 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ धाम के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मन्नत मांगते हैं। मंदिर की बढ़ती ख्याति के कारण इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों का ठहराव श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर 14 फरवरी से 18 फरवरी तक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। यह ठहराव पांच दिवसीय मेले के मद्देनजर किया गया है। हसनगंज स्थित अति प्राचीन भारीडीह मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य संपन्न हो चुका है। पूरे परिसर को फूल और रंग-बिरंगे आकर्षक झालरों से सजाया गया है। यह शिव मंदिर श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था का केंद्र है।


