राम-जानकी मंदिर में महाआरती, पूजन

चिकलोद कलां | ग्राम चिकलोद कलां के करीब 90 साल पुराने राम-जानकी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी भव्य महाआरती होगी। कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। मंदिर के पुजारी रवि शर्मा ने बताया कि सुबह से भगवान का अभिषेक होगा। नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। आभूषण धारण कराए जाएंगे। खास श्रृंगार किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की जाएगी। आयोजन में गांव और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। आरती में भक्ति भाव से भाग लेते हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहता है। महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *