LPG e-KYC Process: इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहक घर बैठे पूरी करें ई-केवाईसी, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

LPG e-KYC Process: इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहक घर बैठे पूरी करें ई-केवाईसी, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

LPG e-Kyc Online Process: इस समय लोगों के बीच एलपीजी ई-केवाईसी काफी चर्चा में हैं। कई गैस एजेंसियों ने अपने ग्राहकों से बिना रुकावट के एलपीजी सेवाएं प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी पूरी करने की सलाह दी है। भारत गैस ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट की हुई हैं। कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बिना किसी रुकावट के एलपीजी सेवा का लाभ जारी रखने के लिए अपनी ई-केवाईसी पूरी करें।’ कंपनी ने बताया कि HelloBPCL App के माध्यम से या गैस एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी पूरी कराई जा सकती है। डिलीवरीमैन (ऑपरेटर) की सहायता से भी ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।

गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड कर पूरी करें e-KYC

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की सरकारी वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html पर फेस बेस्ड ई-केवाईसी पूरी करने की प्रोसेस बतायी गई है। तेल कंपनी के मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड करके ई-केवाईसी को पूरा करना होगा। इस पोर्टल पर इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहकों के लिए ऐप के लिंक भी दिये गए हैं। इन ऐप्स को डाउनलोड कर ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है। साथ ही ग्राहकों की सहायता के लिए हिंदी और अंग्रेजी में वीडियो भी यहां उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर ई-केवाईसी का प्रोसेस समझा जा सकता है। आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करने का लिंक भी पोर्टल पर दिया हुआ है।

यह है LPG e-KYC का प्रोसेस

स्टेप 1. अपने फोन में अपनी गैस कंपनी का ऑफिशियल ऐप इंस्टॉल करें। इंडेन के लिए IndianOil ONE, भारत गैस के लिए HelloBPCL for Business और एचपी गैस के लिए HP PAY ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2. अब LPG कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर से ऐप में लॉग-इन करें।
स्टेप 3. अब फोन में AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप की मदद से चेहरे का वेरिफिकेशन होगा।
स्टेप 4. अब गैस कंपनी के ऐप के मेन्यू में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर e-KYC/Re-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब ऐप में कैमरा ओपन होगा। अपने चेहरे को सही रोशनी में रखें और पलकें झपकाएं।
स्टेप 6. वेरिफिकेशन होने पर OTP दर्ज करें और फॉर्म सबमिट कर दें। इसके साथ ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

डिलीवरीमैन से भी करवा सकते हैं e-KYC

जब गैस एजेंसी का डिलीवरीमैन आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी करने आए, तो आप उससे ई-केवाईसी पूरी करने को कह सकते हैं। डिलीवरी बॉय एक POS मशीन या मोबाइल ऐप से आपकी e-KYC प्रोसेस को पूरी कर देगा। अगर आपने मोबाइल नंबर बदला है या आपकी आधार डिटेल में कोई गड़बड़ी है, तो आपको अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर डिटेल अपडेट करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *