LPAI चेयरमैन ने जयनगर-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया:अधिकारियों के साथ सुरक्षा, रेल-व्यापार मार्ग पर समीक्षा बैठक की

LPAI चेयरमैन ने जयनगर-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया:अधिकारियों के साथ सुरक्षा, रेल-व्यापार मार्ग पर समीक्षा बैठक की

भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के चेयरमैन जयंत सिंह और कर्नल रमेश शर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ जयनगर का दौरा किया। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जयनगर पहुंचने पर एसडीएम दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने चेयरमैन जयंत सिंह और कर्नल रमेश शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। चेयरमैन ने स्थानीय अधिकारियों, एसएसबी, इरकॉन, जयनगर रेलवे, नेपाल रेलवे, कोंकण रेलवे, एनएच, कस्टम और आईओडब्ल्यू सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र और नो मैन्स लैंड का जायजा लिया। उन्होंने नेपाली रेलवे गुमटी, बेतोंन्हा बॉर्डर और कस्टम चेक पॉइंट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद, कस्टम चेक पॉइंट के पास एक कार्यालय में बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बाद में, पावर ग्रिड के समीप एक अन्य कार्यालय में जिलाधिकारी (डीएम) आनंद शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि इस निरीक्षण और बैठक का मुख्य उद्देश्य जयनगर के एलसीएस क्षेत्र में एक एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) का निर्माण करना है।
निरीक्षण का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच चलने वाले रेल मार्ग को और विकसित करना था, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिल सके और संबंध सुदृढ़ हों। चेयरमैन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों, सुरक्षा, जांच और व्यापार मार्गों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर डीएम आनंद शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार, एसएसबी 48वीं बटालियन जयनगर के डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र सिंह, कमला बीओपी के कंपनी कमांडर हिमांशु मोहंती, इरकॉन के महाप्रबंधक दीपक कुमार और बीके तिवारी, कोंकण रेलवे के डीजीएम वीबी मिश्रा, एनएच के कार्यपालक अभियंता राज किशोर प्रसाद, कस्टम अधीक्षक सुजीत कुमार, एसडीएम दीपक कुमार, डीएसपी सदानंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अश्वनी कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक, आईओडब्ल्यू रमेश कुमार सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के चेयरमैन जयंत सिंह और कर्नल रमेश शर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ जयनगर का दौरा किया। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जयनगर पहुंचने पर एसडीएम दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने चेयरमैन जयंत सिंह और कर्नल रमेश शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। चेयरमैन ने स्थानीय अधिकारियों, एसएसबी, इरकॉन, जयनगर रेलवे, नेपाल रेलवे, कोंकण रेलवे, एनएच, कस्टम और आईओडब्ल्यू सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र और नो मैन्स लैंड का जायजा लिया। उन्होंने नेपाली रेलवे गुमटी, बेतोंन्हा बॉर्डर और कस्टम चेक पॉइंट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद, कस्टम चेक पॉइंट के पास एक कार्यालय में बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बाद में, पावर ग्रिड के समीप एक अन्य कार्यालय में जिलाधिकारी (डीएम) आनंद शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि इस निरीक्षण और बैठक का मुख्य उद्देश्य जयनगर के एलसीएस क्षेत्र में एक एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) का निर्माण करना है।
निरीक्षण का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच चलने वाले रेल मार्ग को और विकसित करना था, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिल सके और संबंध सुदृढ़ हों। चेयरमैन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों, सुरक्षा, जांच और व्यापार मार्गों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर डीएम आनंद शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार, एसएसबी 48वीं बटालियन जयनगर के डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र सिंह, कमला बीओपी के कंपनी कमांडर हिमांशु मोहंती, इरकॉन के महाप्रबंधक दीपक कुमार और बीके तिवारी, कोंकण रेलवे के डीजीएम वीबी मिश्रा, एनएच के कार्यपालक अभियंता राज किशोर प्रसाद, कस्टम अधीक्षक सुजीत कुमार, एसडीएम दीपक कुमार, डीएसपी सदानंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अश्वनी कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक, आईओडब्ल्यू रमेश कुमार सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *