Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने कहा कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर उन्हें किसी तरह की हैरानी नहीं हुई। सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं आईपीएल में उनके खिलाफ खेला था।वह वाकई प्रतिभाशाली हैं। उनकी प्रतिभा बेमिसाल है। उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना कोई हैरानी की बात नहीं है।उन्होंने आईपीएल के अब तक जो दो सत्र खेले हैं उनमें उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं न्यूजीलैंड में उनकी चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। उनका न्यूजीलैंड में यह पहला अनुभव होगा। मुझे नहीं पता कि उन्होंने पहले यहां क्रिकेट खेली है या नहीं।यह एक शानदार सीरीज होगी।’’
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत की टीम बेहद मजबूत है। लेकिन न्यूजीलैंड में उनकी मेजबानी करना वाकई शानदार होगा।’’
यह 35 वर्षीय खिलाड़ी लगभग एक दशक से आईपीएल का हिस्सा रहा है।वह पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स सहित पांच टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘आईपीएल में उनके (भारतीय खिलाड़ियों के) खिलाफ और उनके साथ खेलना शानदार रहा है। इसलिए हम जानते हैं कि वह मैच की तैयारी कैसे करते हैं।भारतीय टीम में मेरे कई अच्छे दोस्त हैं।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड की अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक होंगे। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि अर्शदीप न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं, जहां गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग और उछाल लेती है।’’
फर्ग्यूसन को भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह तीन साल बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी करेंगे।इस प्रारूप में उन्होंने अपना आखिरी मैच विश्व कप 2023 में भारत के खिलाफ मुंबई में सेमीफाइनल के रूप में खेला था। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप नजदीक होने के कारण हम वनडे क्रिकेट ज्यादा खेल रहे हैं। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत की है ताकि मैं एकदिवसीय टीम के लिए फिर से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकूं। 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने कहा कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर उन्हें किसी तरह की हैरानी नहीं हुई। सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं आईपीएल में उनके खिलाफ खेला था।

वह वाकई प्रतिभाशाली हैं। उनकी प्रतिभा बेमिसाल है। उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना कोई हैरानी की बात नहीं है।

उन्होंने आईपीएल के अब तक जो दो सत्र खेले हैं उनमें उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं न्यूजीलैंड में उनकी चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। उनका न्यूजीलैंड में यह पहला अनुभव होगा। मुझे नहीं पता कि उन्होंने पहले यहां क्रिकेट खेली है या नहीं।

यह एक शानदार सीरीज होगी।’’
न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत की टीम बेहद मजबूत है। लेकिन न्यूजीलैंड में उनकी मेजबानी करना वाकई शानदार होगा।’’
यह 35 वर्षीय खिलाड़ी लगभग एक दशक से आईपीएल का हिस्सा रहा है।

वह पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स सहित पांच टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘आईपीएल में उनके (भारतीय खिलाड़ियों के) खिलाफ और उनके साथ खेलना शानदार रहा है। इसलिए हम जानते हैं कि वह मैच की तैयारी कैसे करते हैं।

भारतीय टीम में मेरे कई अच्छे दोस्त हैं।’’
उन्होंने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड की अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक होंगे। फर्ग्यूसन ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि अर्शदीप न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं, जहां गेंद थोड़ी ज्यादा स्विंग और उछाल लेती है।’’
फर्ग्यूसन को भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह तीन साल बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी करेंगे।

इस प्रारूप में उन्होंने अपना आखिरी मैच विश्व कप 2023 में भारत के खिलाफ मुंबई में सेमीफाइनल के रूप में खेला था। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप नजदीक होने के कारण हम वनडे क्रिकेट ज्यादा खेल रहे हैं। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत की है ताकि मैं एकदिवसीय टीम के लिए फिर से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकूं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *