Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, अर्जेंटीना के लिए बनाए 125 गोल

Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, अर्जेंटीना के लिए बनाए 125 गोल

लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिए दो दशक तक खेलने के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इस 39 वर्षीय महान खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, “यह फैसला मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है और आज भी इसका दर्द गहरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब इस फैसले का समय आ गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी।मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।’’ रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले छह विश्व कप में खेलने वाले मेस्सी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया था। 2026 में उन्होंने टीम को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया, जहां अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में हुए विश्व कप में मेस्सी ने अर्जेंटीना के सभी आठ मुकाबले खेले और आठ गोल किए।वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर फ्रांस के किलियन एमबाप्पे से केवल एक गोल पीछे रहे। मेस्सी ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर अर्जेंटीना के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया। उनके नाम 125 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं, जिनमें से 21 गोल विश्व कप में आए।इसे भी पढ़ें: Lionel Messi का अंतरराष्ट्रीय Football से संन्यास, Argentina के सबसे सफल खिलाड़ी ने मैदान को कहा अलविदामेस्सी ने बताया कि उन्होंने संन्यास का पत्र 21 जुलाई को लिखा था, यानी विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद। उन्होंने हालांकि इसे सार्वजनिक करने में देरी की क्योंकि उनके पिता की तबीयत खराब थी और बाद में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। जॉर्ज मेस्सी का आठ अगस्त को उनके गृह नगर रोसारियो में निधन हुआ।मेस्सी अब इंटर मियामी के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने सप्ताहांत में सीएफ मॉन्ट्रियल के खिलाफ इंटर मियामी की 7-1 की जीत में चार गोल दागे। मेस्सी ने 2006 में अर्जेंटीना की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था।इसके बाद लंबे समय तक उन्हें निराशाओं का सामना करना पड़ा और आखिरकार 2022 में विश्व कप की ट्रॉफी उठाकर उनका सपना पूरा हुआ। मेस्सी ने कहा, ‘‘पिछले 20 वर्षों में मिले आपके तमाम प्यार के लिए धन्यवाद। मैदान के अंदर से आप सभी की आवाज सुनना मुझे बहुत याद आएगा।इसे भी पढ़ें: Argentina और Germany बने नए चैंपियन, हॉकी विश्व कप में पदक से चूकी भारतीय टीमेंअब मैं आप (प्रशंसक) ही में से एक रहूंगा और बाहर से आपका हौसला बढ़ाऊंगा तथा आपका समर्थन करूंगा। हर अच्छे-बुरे वक्त में, बल्कि पहले से भी ज्यादा।’’ इंटर मियामी के मौजूदा कप्तान मेस्सी ने अपने पत्र में यह नहीं बताया कि वह पेशेवर फुटबॉल खेलना कितने समय तक जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस सुकून और गर्व के साथ विदा ले रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको ऐसे पल दिए, जिनका हमने कभी सिर्फ सपना देखा था।आपके साथ इन पलों को साझा करना अविश्वसनीय रहा। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’’ अर्जेंटीना के साथ मेस्सी की हालिया शानदार सफलता शायद कभी देखने को नहीं मिलती। करीब एक दशक पहले उन्होंने राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया था।2016 कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की हार के बाद मेस्सी ने यह फैसला किया था। उस मुकाबले में मेस्सी खुद भी पेनल्टी चूक गए थे। मेस्सी ने हालांकि बड़े मुकाबले जीतने में असफल रहने की धारणा को पीछे छोड़ दिया।इसे भी पढ़ें: अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज चेल्सी से जुड़े, 3 साल का हुआ करारउन्होंने बार्सिलोना के लिए शानदार प्रदर्शन जारी रखा और इसके बाद पेरिस सेंट-जर्मेन तथा इंटर मियामी के लिए भी खेलते रहे। संन्यास से वापसी के बाद उन्होंने 2022 विश्व कप और 2021 तथा 2024 में कोपा अमेरिका खिताब हासिल किया। वह मेजर लीग सॉकर (अमेरिका) के लगातार दो बार के मौजूदा ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ हैं।लीग की मौजूदा चैंपियन टीम के स्टार खिलाड़ी मेस्सी आज भी बड़े मौकों पर निर्णायक गोल करने और गोल के मौके बनाने की क्षमता रखते हैं। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने हालिया विश्व कप के दौरान मेस्सी की तारीफ करते हुए कहा था, ‘‘वह अपने आप में पूरा इतिहास हैं। इतिहास।एक दिग्गज। 

लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिए दो दशक तक खेलने के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इस 39 वर्षीय महान खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, “यह फैसला मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है और आज भी इसका दर्द गहरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब इस फैसले का समय आ गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी।

मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।’’ रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले छह विश्व कप में खेलने वाले मेस्सी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया था। 2026 में उन्होंने टीम को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया, जहां अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में हुए विश्व कप में मेस्सी ने अर्जेंटीना के सभी आठ मुकाबले खेले और आठ गोल किए।

वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर फ्रांस के किलियन एमबाप्पे से केवल एक गोल पीछे रहे। मेस्सी ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर अर्जेंटीना के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया। उनके नाम 125 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं, जिनमें से 21 गोल विश्व कप में आए।

इसे भी पढ़ें: Lionel Messi का अंतरराष्ट्रीय Football से संन्यास, Argentina के सबसे सफल खिलाड़ी ने मैदान को कहा अलविदा

मेस्सी ने बताया कि उन्होंने संन्यास का पत्र 21 जुलाई को लिखा था, यानी विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद। उन्होंने हालांकि इसे सार्वजनिक करने में देरी की क्योंकि उनके पिता की तबीयत खराब थी और बाद में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। जॉर्ज मेस्सी का आठ अगस्त को उनके गृह नगर रोसारियो में निधन हुआ।

मेस्सी अब इंटर मियामी के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने सप्ताहांत में सीएफ मॉन्ट्रियल के खिलाफ इंटर मियामी की 7-1 की जीत में चार गोल दागे। मेस्सी ने 2006 में अर्जेंटीना की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था।

इसके बाद लंबे समय तक उन्हें निराशाओं का सामना करना पड़ा और आखिरकार 2022 में विश्व कप की ट्रॉफी उठाकर उनका सपना पूरा हुआ। मेस्सी ने कहा, ‘‘पिछले 20 वर्षों में मिले आपके तमाम प्यार के लिए धन्यवाद। मैदान के अंदर से आप सभी की आवाज सुनना मुझे बहुत याद आएगा।

इसे भी पढ़ें: Argentina और Germany बने नए चैंपियन, हॉकी विश्व कप में पदक से चूकी भारतीय टीमें

अब मैं आप (प्रशंसक) ही में से एक रहूंगा और बाहर से आपका हौसला बढ़ाऊंगा तथा आपका समर्थन करूंगा। हर अच्छे-बुरे वक्त में, बल्कि पहले से भी ज्यादा।’’ इंटर मियामी के मौजूदा कप्तान मेस्सी ने अपने पत्र में यह नहीं बताया कि वह पेशेवर फुटबॉल खेलना कितने समय तक जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस सुकून और गर्व के साथ विदा ले रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको ऐसे पल दिए, जिनका हमने कभी सिर्फ सपना देखा था।

आपके साथ इन पलों को साझा करना अविश्वसनीय रहा। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’’ अर्जेंटीना के साथ मेस्सी की हालिया शानदार सफलता शायद कभी देखने को नहीं मिलती। करीब एक दशक पहले उन्होंने राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया था।

2016 कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की हार के बाद मेस्सी ने यह फैसला किया था। उस मुकाबले में मेस्सी खुद भी पेनल्टी चूक गए थे। मेस्सी ने हालांकि बड़े मुकाबले जीतने में असफल रहने की धारणा को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज चेल्सी से जुड़े, 3 साल का हुआ करार

उन्होंने बार्सिलोना के लिए शानदार प्रदर्शन जारी रखा और इसके बाद पेरिस सेंट-जर्मेन तथा इंटर मियामी के लिए भी खेलते रहे। संन्यास से वापसी के बाद उन्होंने 2022 विश्व कप और 2021 तथा 2024 में कोपा अमेरिका खिताब हासिल किया। वह मेजर लीग सॉकर (अमेरिका) के लगातार दो बार के मौजूदा ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ हैं।

लीग की मौजूदा चैंपियन टीम के स्टार खिलाड़ी मेस्सी आज भी बड़े मौकों पर निर्णायक गोल करने और गोल के मौके बनाने की क्षमता रखते हैं। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने हालिया विश्व कप के दौरान मेस्सी की तारीफ करते हुए कहा था, ‘‘वह अपने आप में पूरा इतिहास हैं। इतिहास।

एक दिग्गज।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *