अजमेर जिले के नसीराबाद वन रेंज के भीमपुरा गांव में लेपर्ड की दहशत जारी है। वन विभाग की अजमेर, पुष्कर और नसीराबाद टीम ने शनिवार सुबह से गांव के खेतों को चारों तरफ से घेर कर ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को लेपर्ड ने सुबह पहले नाबालिग और शाम को एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। बुजुर्ग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने भी आया है। बुजुर्ग पर हमला करने के दौरान लेपर्ड भीड़ को देखकर जान बचाकर भागता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लेपर्ड को देखकर कई ग्रामीणों ने भी मौके पर दौड़ लगाई तो कई ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। हालांकि वन विभाग ने अभी भी खेतों के आसपास लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रखा है। सुबहे से ड्रोन से सर्वे जारी डीएफओ पी बालामुरुगन ने बताया कि लेपर्ड की सूचना मिलने पर अजमेर, पुष्कर और नसीराबाद रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई थी। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। शनिवार सुबह भी ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई मूवमेंट दिखाई नहीं दिया है। खेतों के आसपास पिंजरा लगा दिया गया है। डीएफओ फोन ग्रामीणों से अपील की है कि लेपर्ड से सामना होने पर घबराएं नहीं शांत रहें।


