गोपालगंज में जमीन माफिया गंगदयाल यादव गिरफ्तार:फर्जी रजिस्ट्री और जमीन हड़पने के कई केस दर्ज

गोपालगंज में जमीन माफिया गंगदयाल यादव गिरफ्तार:फर्जी रजिस्ट्री और जमीन हड़पने के कई केस दर्ज

गोपालगंज पुलिस को भू-माफियाओं और फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से आम नागरिकों की जमीन हड़पने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गंगदयाल यादव के खिलाफ नगर थाने में करीब दस मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस भू-माफियाओं और फर्जी रजिस्ट्री के जरिए जमीन पर कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जानकारी मिली थी कि 2017-18 में योगेंद्र पंडित और गंगदयाल यादव नामक दो अपराधी सक्रिय थे। इनका एक बड़ा गिरोह था, और उस समय भी इन पर कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद ये कुछ समय के लिए जेल भी गए थे। आम लोगों को परेशान कर रहे थे – एसपी एसपी ने आगे बताया कि हाल ही में पता चला कि ये लोग पुणे क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं। वे आम लोगों को परेशान कर रहे थे, फर्जी रजिस्ट्री के दस्तावेज बनवा रहे थे, रंगदारी मांग रहे थे और जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। इसी सूचना पर डीएसपी प्रोविजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। जमीन हड़पने तथा रंगदारी मांगने के मामलों में संलिप्त जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गंगदयाल यादव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले से ही जमीन हड़पने तथा रंगदारी मांगने के मामलों में संलिप्त रहा है। पूर्व में भी दिनांक 20.02.2025 को धमकी और रंगदारी मांगने की एक घटना सामने आई थी। इस संबंध में नगर थाना में एक नया मामला (कांड संख्या-369/26) दर्ज किया गया है, जिसमें रंगदारी, अवैध कब्जा, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त के तार अन्य जिलों, विशेषकर पटना, से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है कि किन व्यक्तियों के संरक्षण एवं सहयोग से यह गिरोह कार्य कर रहा था। गोपालगंज पुलिस द्वारा इस प्रकार के संगठित अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों की संपत्ति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गोपालगंज पुलिस को भू-माफियाओं और फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से आम नागरिकों की जमीन हड़पने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गंगदयाल यादव के खिलाफ नगर थाने में करीब दस मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस भू-माफियाओं और फर्जी रजिस्ट्री के जरिए जमीन पर कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जानकारी मिली थी कि 2017-18 में योगेंद्र पंडित और गंगदयाल यादव नामक दो अपराधी सक्रिय थे। इनका एक बड़ा गिरोह था, और उस समय भी इन पर कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद ये कुछ समय के लिए जेल भी गए थे। आम लोगों को परेशान कर रहे थे – एसपी एसपी ने आगे बताया कि हाल ही में पता चला कि ये लोग पुणे क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं। वे आम लोगों को परेशान कर रहे थे, फर्जी रजिस्ट्री के दस्तावेज बनवा रहे थे, रंगदारी मांग रहे थे और जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। इसी सूचना पर डीएसपी प्रोविजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगदयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। जमीन हड़पने तथा रंगदारी मांगने के मामलों में संलिप्त जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गंगदयाल यादव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले से ही जमीन हड़पने तथा रंगदारी मांगने के मामलों में संलिप्त रहा है। पूर्व में भी दिनांक 20.02.2025 को धमकी और रंगदारी मांगने की एक घटना सामने आई थी। इस संबंध में नगर थाना में एक नया मामला (कांड संख्या-369/26) दर्ज किया गया है, जिसमें रंगदारी, अवैध कब्जा, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त के तार अन्य जिलों, विशेषकर पटना, से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है कि किन व्यक्तियों के संरक्षण एवं सहयोग से यह गिरोह कार्य कर रहा था। गोपालगंज पुलिस द्वारा इस प्रकार के संगठित अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों की संपत्ति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *