कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) 29 अगस्त से पांच सितंबर तक केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस जूनियर जे30 बेंगलुरु की मेजबानी करेगा जिसमें भारत के अग्रणी जूनियर खिलाड़ियों और कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 और 30 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड से होगी, जबकि मुख्य ड्रॉ 31 अगस्त से पांच सितंबर तक खेला जाएगा। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 31 अगस्त को होगा।इसे भी पढ़ें: Sumit Nagal अमेरिकी ओपन से बाहर, US Open क्वालीफायर के पहले दौर में हारेलड़कों के मुख्य ड्रॉ में भारत के प्रकाश सरन सबसे आगे हैं, जो आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में 477वें स्थान पर हैं। उनके बाद तेजस रवि (1049), अहान शेट्टी (1282), प्रज्ञाश शेल्के (1384) और अमेरिका के नियांथ बद्रीनारायणन (1510) का नंबर आता है। लड़कों के वर्ग में चीन, अमेरिका, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, जर्मनी और पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) 29 अगस्त से पांच सितंबर तक केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस जूनियर जे30 बेंगलुरु की मेजबानी करेगा जिसमें भारत के अग्रणी जूनियर खिलाड़ियों और कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 और 30 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड से होगी, जबकि मुख्य ड्रॉ 31 अगस्त से पांच सितंबर तक खेला जाएगा। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 31 अगस्त को होगा।
इसे भी पढ़ें: Sumit Nagal अमेरिकी ओपन से बाहर, US Open क्वालीफायर के पहले दौर में हारे
लड़कों के मुख्य ड्रॉ में भारत के प्रकाश सरन सबसे आगे हैं, जो आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में 477वें स्थान पर हैं। उनके बाद तेजस रवि (1049), अहान शेट्टी (1282), प्रज्ञाश शेल्के (1384) और अमेरिका के नियांथ बद्रीनारायणन (1510) का नंबर आता है। लड़कों के वर्ग में चीन, अमेरिका, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, जर्मनी और पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

