KPSC Scam: Kumaraswamy का Priyank Kharge पर तीखा हमला, ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों को भागने में मदद का आरोप लगाकर मांगा इस्तीफा

KPSC Scam: Kumaraswamy का Priyank Kharge पर तीखा हमला, ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों को भागने में मदद का आरोप लगाकर मांगा इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले के आरोपों को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के इस्तीफे की मांग की। कुमारस्वामी ने कहा, “मैं पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में KPSC मामले को लेकर हो रही घटनाओं पर नज़र रख रहा हूँ। इसमें एक युवा ने आरोप लगाया है कि वेटनरी डॉक्टर के पद पर नियुक्ति पाने और KPSC की प्रक्रिया में सफल होने के लिए 80 लाख रुपये तय किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले हफ़्ते कई जगहों पर छापेमारी की है।

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood Crisis: बेंगलुरु के 8 नागरिक फंसे, Deputy CM बोले- खराब Weather के बीच शुरू हुआ रेस्क्यू

उन्होंने आरोप लगाया, इस सिलसिले में ED ने पिछले एक हफ़्ते में कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद, ज़िम्मेदार कार्रवाई करने के बजाय, सरकार ने परीक्षा के ज़िम्मेदार अधिकारियों में से एक – परीक्षा नियंत्रक, जो राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं  को राज्य से भागने दिया।”
गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा गृह मंत्री ने खुद मीडिया में कहा था कि अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति ली थी और अपने बीमार पिता से मिलने गए थे। असल में, वे बस चले गए। गृह मंत्री की प्रतिक्रिया यही थी। अब वे कह रहे हैं, ‘मुझे नहीं पता कि वे कहाँ हैं। कुमारस्वामी ने कहा ये लोग भ्रष्ट अधिकारियों को राज्य छोड़ने की अनुमति देकर उन्हें बचा रहे हैं। एक तरफ़ वे कहते हैं कि वे प्रशासन में पारदर्शिता लाना चाहते हैं; दूसरी तरफ़, जिस तरह से वे व्यवहार कर रहे हैं, वे दोषियों को बचा रहे हैं और उन्हें राज्य से भागने में मदद कर रहे हैं। गृह मंत्री के समर्थन से ही ऐसा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: KSLTA करेगा World Tennis Junior J30 की मेजबानी, बेंगलुरु में जुटेंगे शीर्ष युवा खिलाड़ी

यह प्रतिक्रिया IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के कथित तौर पर लापता होने के बाद आई है। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जाँच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर तलाशी ली थी। इसी जाँच के तहत, एजेंसी ने पहले कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में KPSC के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और कई पशु चिकित्सा अधिकारियों के परिसरों की तलाशी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *