Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का अगला संस्करण जनवरी में कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह तीन-दिवसीय सम्मेलन सात जनवरी से शुरू होगा और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 19वां संस्करण सात से नौ जनवरी 2027 तक कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।’’
इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार करेगी। प्रवासी भारतीय दिवस महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से नौ जनवरी 1915 को भारत लौटने की स्मृति में मनाया जाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सम्मेलन में ‘युवा प्रवासी भारतीय दिवस’ का आयोजन भी होगा। इस आयोजन में दुनियाभर से भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य, युवा प्रवासी नेता, उद्यमी, पेशेवर, शिक्षाविद, नवोन्मेषक और अन्य हितधारक भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *