Kolkata भगदड़ में मौत के गलत आंकड़े फैलाने पर एनुल हक गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

Kolkata भगदड़ में मौत के गलत आंकड़े फैलाने पर एनुल हक गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में तीन दिन पहले हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में कूचबिहार जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शनिवार शाम हुई इस भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने चोरबागान पंडाल हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया। राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एनुल हक के रूप में हुई है, जो कूचबिहार का स्थायी निवासी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी के प्रसार को लेकर चिंतित हैं। कुछ लोगों ने दावा किया था कि इस हादसे में 60 लोगों की मौत हुई है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *