KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और हैदराबाद के बीच भिड़ंत, देखें प्लेइंग 11

KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और हैदराबाद के बीच भिड़ंत, देखें प्लेइंग 11
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। जहां केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी। मुकाबले के लिए कोलकाता ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि हैदराबाद ने एक बदलाव किया है। 
दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। क्योंकि कोलकाता और हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। जहां कोलकाता को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया तो हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ शिकस्त मिली। इसलिए ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए जीत के लिए लिहाज से अहम है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
केकेआर- अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
 
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *