सऊदी अरब के सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि बुधवार शाम दम्मान के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूतियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। GACA ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। GACA ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस हमले में एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा है। जिसका आकलन किया जा रहा है।
अमेरिका ने जारी किया ऑर्डर्ड डिपार्चर
अमेरिका ने सऊदी अरब में तैनात गैर आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए ऑर्डर्ड डिपार्चर (तुरंत देश छोड़ने) का आदेश जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने एक्स पर लिखा कि सऊदी अरब पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले बढ़े हैं। नागरिक हवाई अड्डों व बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में कई नागरिक भी हताहत हुए हैं और हवाई यातायात भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का दावा
इधर, अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यमन में सऊदी नेतृत्व में लड़ने वाले गठबंधन ने हूतियों के कुछ हमलों को रोकने में सफलता पाई है। जजीरा ने मन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालिकी के हवाले से बताया कि गठबंधन की एयर डिफेंस सिस्टम ने सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बना रहे चार मानव रहित विमानों को हवा में ही मार गिराया।
6 अक्टूबर से अब तक हूतियों के हमले में 17 लोगों की मौत हो चुकी
10 अक्टूबर को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भीषण हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। GACA ने 11 अक्टूबर को जारी बयान में पहले 12 मौतों और 309 घायलों की जानकारी दी थी। बाद में रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की। इससे पहले 6 और 7 अक्टूबर को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर कई हमले किए गए थे, जिनमें GACA के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई और 36 घायल हुए। वहीं, बीते दिनों हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीते 18 दिनों में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल

