Kieron Pollard बने Mumbai Indians के नए हेड कोच, IPL 2027 से संभालेंगे जिम्मेदारी

Kieron Pollard बने Mumbai Indians के नए हेड कोच, IPL 2027 से संभालेंगे जिम्मेदारी

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है। पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे। वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभालेंगे।मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कीरोन पोलार्ड टीम के मुख्य कोच होंगे। यह टीम की विरासत बनाने के प्रति मुंबई इंडियंस की प्रतिबद्धता का परिचायक है। हम मैदान पर और उसके बाहर प्रतिभाओं के विकास और अपनी टीम संस्कृति मजबूत करने के लिये काम करते रहेंगे।’’
इसमें आगे कहा गया ,‘‘ उनका नेतृत्व मुंबई इंडियंस के सबसे सफल वर्षों का हिस्सा रहने के अनुभव पर आधारित होगा और साथ ही इसमें टीम के अगले अध्याय को आकार देने की महत्वाकांक्षा भी शामिल होगी।’’
मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से है लेकिन आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था।पोलार्ड ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और कैरियर का बड़ा हिस्सा रही है। टीम, खिलाड़ियों और पल्टन के साथ मेरा लगाव मेरे लिये काफी मायने रखता है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ एक खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर सफर का अनुभव करने के बाद मैं समझ गया हूं कि मुंबई इंडियंस क्या है और उसके साथ जुड़ने की जिम्मेदारियां क्या है।’’
पोलार्ड ने 2009 . 2010 से मुंबई के लिये ही आईपीएल खेला और आखिरी बार वह 2022 में खेले। मुंबई के लिये 189 आईपीएल मैचों में उन्होंने 147 . 32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाये।इसके अलावा 69 विकेट भी लिये। 

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है। पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे। वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभालेंगे।

मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कीरोन पोलार्ड टीम के मुख्य कोच होंगे। यह टीम की विरासत बनाने के प्रति मुंबई इंडियंस की प्रतिबद्धता का परिचायक है। हम मैदान पर और उसके बाहर प्रतिभाओं के विकास और अपनी टीम संस्कृति मजबूत करने के लिये काम करते रहेंगे।’’
इसमें आगे कहा गया ,‘‘ उनका नेतृत्व मुंबई इंडियंस के सबसे सफल वर्षों का हिस्सा रहने के अनुभव पर आधारित होगा और साथ ही इसमें टीम के अगले अध्याय को आकार देने की महत्वाकांक्षा भी शामिल होगी।’’
मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से है लेकिन आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था।

पोलार्ड ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और कैरियर का बड़ा हिस्सा रही है। टीम, खिलाड़ियों और पल्टन के साथ मेरा लगाव मेरे लिये काफी मायने रखता है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ एक खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर सफर का अनुभव करने के बाद मैं समझ गया हूं कि मुंबई इंडियंस क्या है और उसके साथ जुड़ने की जिम्मेदारियां क्या है।’’
पोलार्ड ने 2009 . 2010 से मुंबई के लिये ही आईपीएल खेला और आखिरी बार वह 2022 में खेले। मुंबई के लिये 189 आईपीएल मैचों में उन्होंने 147 . 32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाये।

इसके अलावा 69 विकेट भी लिये।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *