असम में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा खाटूश्याम मंदिर (सीकर) पहुंचे। बिस्वा ने मंदिर में पूजा-अर्चना करके देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा- मैं बाबा के दरबार में हमेशा आता रहता हूं। अब चुनाव खत्म होने के बाद यहां पर आया हूं। इसके बाद सालासर जाने का कार्यक्रम है। शर्मा ने विश्वास जताया कि असम में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी। वहां पर 126 सीटें हैं। इस बार बीजेपी 90 से 100 सीटों के बीच जीत हासिल करेगी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों पर शर्मा ने कहा- यह मंदिर है, यहां पर ज्यादा राजनीति की बात नहीं करना चाहता। लेकिन जो भी काम किए, वे फोटोशॉप और AI से करके सारे झूठे कागज बनाए गए। मुझे लगता है कि कानून अपना काम करेगा। अब देखिए, PHOTOS… 5 मई को 126 सीटों पर होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला असम में 126 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 5 मई को होगा। 35 जिलों में से 26 से ज्यादा जिलों में 80% से ऊपर मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 95.56% मतदान साउथ सलमारा मनकचर जिले में हुआ, जबकि सबसे कम 75.25% वोटिंग वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में हुई। मतदान 9 अप्रैल को हुआ था।


