KDA ने 3.60 करोड़ की जमीन को कब्जे से छुड़वाया:बिनगवां में अवैध बाउंड्रीवाल और कमरा ध्वस्त, दोबारा कब्जा करने पर FIR की चेतावनी

KDA ने 3.60 करोड़ की जमीन को कब्जे से छुड़वाया:बिनगवां में अवैध बाउंड्रीवाल और कमरा ध्वस्त, दोबारा कब्जा करने पर FIR की चेतावनी

कानपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शनिवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण ने बिनगवां में अपनी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर करीब 3,000 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। प्राधिकरण के मुताबिक, मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 3.60 करोड़ रुपये है। कमरा बनाकर किया गया था कब्जा तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि विनगवां में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। आराजी संख्या 268, 729 और 737 पर प्राधिकरण की स्वामित्व वाली भूमि पर बाउंड्रीवाल और एक कमरा बनाकर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त कर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। दोबारा कब्जा किया तो दर्ज होगी FIR कार्रवाई के दौरान भूमि बैंक के अमीन, लेखपाल और सेन पश्चिम पारा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। प्राधिकरण ने कब्जेदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। भूमि बैंक जोन-3 की तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि मुक्त कराई गई जमीन को सुरक्षित रखने के लिए अभियंत्रण खंड के माध्यम से प्री-कास्ट बाउंड्री बनवाने की कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि दोबारा अवैध कब्जा न हो सके। KDA ने आम लोगों से अवैध निर्माण और अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की है। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया जाएगा और इसकी लागत संबंधित लोगों से बकाया भू-राजस्व की तरह वसूली जाएगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *