महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सिर्फ पति के अखंड सौभाग्य के लिए नहीं बल्कि खुद को खास तरीके से सजाने-संवारने का भी अवसर है। हर महिला चाहती है कि इस दिन वह अपने पति को सबसे खूबसूरत नजर आए। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो आप कुछ सेलिब्रिटी के लुक्स को रीक्रिएट कर सकते हैं। इस तरह से स्टाइल और मेकअप करके आप भी सबसे खूबसूरत नजर आ सकती हैं। वहीं आपके लुक्स में पारंपरिक और मॉर्डन का टच मिलेगा। जोकि आपको करवा चौथ के लुक को और भी खास बना देगा।
ऐसे में आप भी सेलिब्रिटी के हेयरस्टाइल, मेकअप और आउटफिट आइडियाज अपनाकर अपने लुक्स में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सेलिब्रिटी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको रीक्रिएट कर आप भी अपने पति की तारीफ सुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल
परिणीति चोपड़ा
अगर आप भी इस करवाचौथ ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के इस लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए आपको घेर वाली स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कैरी करना है। न्यूड मेकअप, खुले बाल, गले में भारी सा कुंदन वाला चोकर और हाथों में कुंदन वाले कड़े आपके लुक को बदल देगा। इसके साथ स्मोकी आई मेकअप करें।
हिना खान
हिना खान का ये लुक आपके करवा चौथ लुक को स्पेशल बना देगा। इस लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप गोल्डन लहंगे के साथ अपने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ कर्ल करके खुला छोड़ें। इसके साथ ग्रीन ज्वेलरी कमाल लगेगी।
रकुल प्रीत सिंह
अगर इस करवा चौथ आपको कुछ अलग लुक कैरी करना है, तो आप गुलाबी लहंगा कैरी करें और ब्लाउज की जगह शॉर्ट कुर्ती पहनें। लहंगे के साथ स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती में आपका लुक कमाल लगेगा। वहीं बालों को अलग अंदाज में स्टाइल करें और साथ में हल्का मेकअप रखें। इससे आपकी खूबसूरती निखरकर आएगी।
शिल्पा शेट्टी
आप भी करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। यह एक प्री ड्रेप्ड साड़ी है, जोकि आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। उन महिलाओं के लिए प्री ड्रेप्ड साड़ी अच्छा ऑप्शन है, जिनको साड़ी पहनना तो पसंद हैं, लेकिन उनको बांधने में दिक्कत होती है। आप इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी कैरी करें।
कृति खरबंदा
करवा चौथ पर सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं, तो आप कृति खरबंदा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। कृति के इस लुक को कैरी करने के लिए सिंपल साड़ी कैरी करनी चाहिए। सिंपल साड़ी के साथ शादी का दुपट्टा उसके साथ सिर पर अटैच करें। शादी का दुपट्टा साड़ी लुक में चार चांद लगाएगा।

