Kapil Sibal ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाया वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप

Kapil Sibal ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाया वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची में हेरफेर करने की कवायद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में जारी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भाजपा को चुनाव जीतने में मदद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सिब्बल की यह टिप्पणी उस खबर के बाद आई, जिसमें दावा किया गया था कि झारखंड के गोड्डा जिले में भाजपा के एजेंट मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय गोवा दौरा बुधवार से होगा शुरू

वहीं, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की राज्य सरकार के अधीन काम करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) इस मुद्दे को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ भाजपा एजेंट: मुसलमानों को निशाना बनाएं, बड़े पैमाने पर नाम हटाने की मांग करें। उच्चतम न्यायालय को इसे रोकने की जरूरत है!’’ उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर एक कवायद है: मतदाता सूची में हेरफेर करने और भाजपा को चुनाव जीतने में मदद करने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *