Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: जवानी वाली टिप्पणी पर कंगना ने बाबा रामदेव को दिया मुंहतोड़ जवाब तो फैंस हुए खुश, तारीफों के बांधे पुल

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: जवानी वाली टिप्पणी पर कंगना ने बाबा रामदेव को दिया मुंहतोड़ जवाब तो फैंस हुए खुश, तारीफों के बांधे पुल

Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev: मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका मुकाबला योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) से है। युवाओं (Gen Z) पर कंगना की ‘गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी के जवाब में बाबा रामदेव ने जब अभिनेत्री के अतीत और चरित्र पर सवाल उठाए, तो कंगना ने भी शांत रहने के बजाय उन्हें करारा जवाब दिया। जिसकी गूंज पूरे सोशल मीडिया पर सुनाई दे रही है। फैंस उनके इस ‘धाकड़’ अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत का बाबा रामदेव को जवाब

कंगना ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

पूरे विवाद की शुरुआत उस समस हुई थी जब कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव से राय मांगी गई, तो कहा था, “उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। देश के नौजवानों को गटर बोलना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उनकी पार्टी को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।”

बाबा रामदेव ने जो कंगना के जो अतीत और चरित्र पर टिप्पणी की उसके बाद एक्ट्रेस चुप नहीं रहीं। उन्होंने कहा, “बाबाजी मेरी जवानी या मेरे बेडरूम के सपने देखना बंद कीजिए। कोई भी इंसान सिर्फ अफवाहों और गॉसिप्स के आधार पर अनुमान ही लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी झूठे और भ्रामक दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं पड़ी है, वो भी ठोस तथ्यों के आधार पर, न कि किसी गॉसिप पर।”

कंगना ने आगे लिखा, “इसलिए मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाइए। मेरा चरित्र आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है, यहां कोई फ्रॉड नहीं पकड़ा गया है।” अब कंगना रनौत के इसी हौसले की तारीफ पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। कोई उन्हें फाइटर बता रहा है तो कोई क्वीन कह रहा है।

Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए लोग
Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए लोग

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के मुरीद हुए लोग

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ भी कहो लड़की है तो फाइटर। इस बार बाबा रामदेव को तगड़ा जवाब दिया है।” एक ने लिखा, “बाबा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसे योगी समझा था पर ये तो घमंडी निकला। इसने कंगना को टारगेट बनाया, पर इसे क्या मालूम था कि कंगना से पंगा इस नॉट चंगा।”

Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए लोग

एक अन्य ने लिखा, “कंगना ने इस बाबा को सही जवाब दिया है। जिसने कोरोना में इलाज को लेकर झूठ बोला था और कंगना आपकी जैसी नहीं है आप तो रैली से महिलाओं के सलवार-कमीज पहनकर भाग निकले थे। कंगना का मुंबई वाला घर टूटा फिर भी नहीं भागीं।” एक और ने लिखा, “मुझे कंगना उस समय बेहद पसंद हैं जब वह पूरी जोश में होती है और सबकी क्लास लगाती है। आज बाबा रामदेव को पड़ी है।”

Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए लोग
Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए लोग
Kangana Ranaut has responded sharply to Baba Ramdev
कंगना रनौत के सपोर्ट में आए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *