सीवान में कलवार सेवा समिति की बैठक:मीरा होटल में जुटी कोर कमेटी, मंत्री मंगल पांडेय का सम्मान, समाज-महिला-युवा सशक्तिकरण पर चर्चा

सीवान में कलवार सेवा समिति की बैठक:मीरा होटल में जुटी कोर कमेटी, मंत्री मंगल पांडेय का सम्मान, समाज-महिला-युवा सशक्तिकरण पर चर्चा

सीवान शहर के तरवारा मोड़ स्थित मीरा होटल में कलवार सेवा समिति की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीवान सदर के विधायक सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय का समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती, तथा महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री मंगल पांडेय सहित कलवार समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया। युवाओं को आगे बढ़ाने से ही समाज मजबूत बनता
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और सकारात्मक सोच होती है। उन्होंने कलवार समाज की एकता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान
कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार ने समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और आपसी एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है, ताकि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने युवाओं को आगे आकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। नेतृत्व के अवसर देने पर भी सहमति बनी
बैठक में महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से अपनी बात रखी और समाज की उन्नति में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने पर भी सहमति बनी। इस दौरान समिति के सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष विजय बाबू, सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. मनोज जायसवाल, डॉ. राकेश कुमार, भूपेंद्र बाबू, अरविंद बाबू, विश्वनाथ बाबू, संजय बाबू, गोविंद बाबू, विकास बाबू, शेखर बाबू सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सीवान शहर के तरवारा मोड़ स्थित मीरा होटल में कलवार सेवा समिति की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीवान सदर के विधायक सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय का समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती, तथा महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री मंगल पांडेय सहित कलवार समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया। युवाओं को आगे बढ़ाने से ही समाज मजबूत बनता
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और सकारात्मक सोच होती है। उन्होंने कलवार समाज की एकता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान
कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार ने समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और आपसी एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है, ताकि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने युवाओं को आगे आकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। नेतृत्व के अवसर देने पर भी सहमति बनी
बैठक में महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से अपनी बात रखी और समाज की उन्नति में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने पर भी सहमति बनी। इस दौरान समिति के सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष विजय बाबू, सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. मनोज जायसवाल, डॉ. राकेश कुमार, भूपेंद्र बाबू, अरविंद बाबू, विश्वनाथ बाबू, संजय बाबू, गोविंद बाबू, विकास बाबू, शेखर बाबू सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *