K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी

कन्नूर (केरलम), तीन अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन ने केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के खिलाफ कोई बयान देने की बात से शनिवार को इनकार किया और कहा कि उनके नाम से कथित फर्जी व्हाट्सऐप संदेश व पोस्ट साझा किए जाने के मामले की जांच होनी चाहिए। सुधाकरन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने ऐसे फर्जी संदेश व पोस्टर देखे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दिए हैं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के संयोजक और कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश ने हाल ही में सहयोगी दलों से विचार-विमर्श किए बिना फैसले लेने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी।

इससे यूडीएफ में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। सुधाकरन ने प्रकाश की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इन संदेशों को बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत बताया।

सुधाकरन ने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह करने और उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को पत्र लिखकर कथित फर्जी अभियान में शामिल लोगों की पहचान करने और साइबर कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू करने की मांग की। उन्होंने गृह मंत्री को भेजे गए पत्र की एक प्रति भी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *