JPN vs AFG: भारत को कड़ी टक्कर देने के बाद अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए जापान तैयार, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

JPN vs AFG: भारत को कड़ी टक्कर देने के बाद अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए जापान तैयार, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

Japan vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान और जापान की मेंस क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। जानें मैच का समय, स्थान, टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी। 

Japan vs Afghanistan, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 से पहले खेले गए ऐतिहासिक एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जापान की पुरुष क्रिकेट टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, बारिश से प्रभावित 5 ओवर प्रति पारी के इस मुकाबले में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2 रन से जीत दर्ज की। भारत के खिलाफ जीत हासिल करने में जापान की टीम भले ही नाकाम रही हो, लेकिन एशियन गेम्स 2026 के शुरुआती ग्रुप-ए मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

बता दें कि एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होने जा रही है। जापान और अफगानिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमें पहली बार टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी। जापान की तुलना में अफगानिस्तान की टीम अधिक अनुभवी और मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, जापान को कम करके आंकना अफगानिस्तान के लिए महंगा साबित हो सकता है।

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?

एशियन गेम्स 2026 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और जापान के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान और जापान के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें भारतीय समयानुसार 24 सितंबर दिन गुरुवार को आमने-सामने होंगी।

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान-जापान के बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा?

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से आधे घंटे पहले टॉस होगा।

अफगानिस्तान और जापान के बीच होने वाले मुकाबले को भारत में टीवी पर कहां देखें?

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

अफगानिस्तान और जापान की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान बनाम जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

अफगानिस्तान टीम: करीम जनत, दरविश रसूली (कप्तान), फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेट-कीपर), नंगयालिया खरोटी, फरमानुल्लाह सफी, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तानिवाल, हसन ईसाखिल, इस्मत आलम, मोहम्मद अकरम।

जापान टीम: केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), लाचलान यामामोटो-लेक, इब्राहिम ताकाहाशी, बेंजामिन इटो-डेविस, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट-कीपर), रियो साकुरानो-थॉमस, वाटारू मियाउची, चार्ली हारा-हिंजे, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोटो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न, एलेस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग, त्सुयोशी ताकादा, कोहेई कुबोटा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *