नालंदा में 18 मई को लगेगा जॉब कैंप:कल्याण ज्वेलर्स में 180 पदों पर होगी भर्ती, 8 वीं पास से लेकर डिप्लोमा के धारक को मौका

नालंदा में 18 मई को लगेगा जॉब कैंप:कल्याण ज्वेलर्स में 180 पदों पर होगी भर्ती, 8 वीं पास से लेकर डिप्लोमा के धारक को मौका

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आगामी 18 मई, सोमवार को जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा, जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस भर्ती अभियान में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड’ मुख्य नियोजक के रूप में शिरकत कर रही है। अलग-अलग पदों की कुल 180 पोस्ट पर होगी नियुक्ति इस जॉब कैंप के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कुल 180 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए निर्धारित पदों में एडमिन एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैन, जूनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्समैन ट्रेनी, ऑफिस बॉय, सुपरवाइजर, आरएचओ फ्लोर होस्ट और कुक शामिल हैं। योग्यता की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास से लेकर स्नातक और एडीसीए (ADCA) डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 17,342 रुपये से लेकर अधिकतम 30,191 रुपये तक का मासिक वेतन व अन्य लाभ दिए जाएंगे। अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष रखी गई है, जबकि कुक के पद के लिए 18 से 40 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को देश में कही भी मिल सकती है नियुक्ति विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को बिहार समेत पूरे भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है। चूंकि यह भर्ती निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा की जा रही है, इसलिए नियोजन की शर्तें और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंपनी के अधीन होगी और जिला नियोजनालय केवल एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय स्तर पर इस जॉब कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया है ताकि अधिक से अधिक योग्य युवाओं तक यह सूचना पहुँच सके। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आगामी 18 मई, सोमवार को जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा, जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद आकिफ वक्कास ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस भर्ती अभियान में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड’ मुख्य नियोजक के रूप में शिरकत कर रही है। अलग-अलग पदों की कुल 180 पोस्ट पर होगी नियुक्ति इस जॉब कैंप के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कुल 180 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए निर्धारित पदों में एडमिन एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैन, जूनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्समैन ट्रेनी, ऑफिस बॉय, सुपरवाइजर, आरएचओ फ्लोर होस्ट और कुक शामिल हैं। योग्यता की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास से लेकर स्नातक और एडीसीए (ADCA) डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 17,342 रुपये से लेकर अधिकतम 30,191 रुपये तक का मासिक वेतन व अन्य लाभ दिए जाएंगे। अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष रखी गई है, जबकि कुक के पद के लिए 18 से 40 वर्ष तक के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को देश में कही भी मिल सकती है नियुक्ति विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को बिहार समेत पूरे भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है। चूंकि यह भर्ती निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा की जा रही है, इसलिए नियोजन की शर्तें और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंपनी के अधीन होगी और जिला नियोजनालय केवल एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय स्तर पर इस जॉब कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया है ताकि अधिक से अधिक योग्य युवाओं तक यह सूचना पहुँच सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *