Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बुंदेलखंड के बुनियादी ढांचे और सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी गई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र, डिफेंस कॉरिडोर और झांसी जिले के आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। बयान के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के जरिये प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से इन क्षेत्रों तक सुरक्षित एवं तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 7,968.30 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *