Jammu Kashmir में अलग हादसों में 2 मजदूरों की जान गई, Samba में गिरा पिलर

Jammu Kashmir में अलग हादसों में 2 मजदूरों की जान गई, Samba में गिरा पिलर

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को अलग-अलग हादसों में दो मज़दूरों की मौत हो गई। सांबा ज़िले में कंक्रीट के पुल का एक खंभा गिरने से एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि जम्मू में एक निर्माणाधीन पुल से गिरने के कारण दूसरे मज़दूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांबा के विजयपुर इलाके में जख मोड़ पर बन रहे एक पुल का पिलर सुबह करीब 10.10 बजे गिर गया, जब मजदूर उसका ढांचा खड़ा कर रहे थे। इस हादसे में बिहार के 25 वर्षीय मज़दूर गौतम साहू की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक और मजदूर के सिर में चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जम्मू में एक अलग घटना में, रामबन के रहने वाले बुद्धि सिंह (45) सिधरा इलाके में तवी पुल पर ऊंचाई से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सिंह को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *