Jammu Kashmir के ITI अपग्रेडेशन के लिए PM-SETU से 475.41 करोड़ रुपये मंजूर

Jammu Kashmir के ITI अपग्रेडेशन के लिए PM-SETU से 475.41 करोड़ रुपये मंजूर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को राज्य के प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) क्लस्टरों के उन्नयन के लिए पीएम-सेतु योजना के तहत 475.41 करोड़ रुपये मंजूर करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। पीएम-सेतु (उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगार रूपांतरण) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य आईटीआई का आधुनिकीकरण करना और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में प्रमुख आईटीआई क्लस्टरों के उन्नयन के लिए पीएम-सेतु के तहत 475.41 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (जयंत सिंह) के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएमओ ने बताया कि इस पहल के तहत जम्मू आईटीआई क्लस्टर का 240 करोड़ रुपये के निवेश से उन्नयन किया जाएगा। इसी तरह श्रीनगर आईटीआई क्लस्टर का 235.41 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिकीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *